छत्तीसगढ़

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, 7 नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सलियों के कायराना करतूत लगातार जारी है। इसी कड़ी में दंतेवाड़ा से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है।

मिली जानकारी के मुताबित पिछले कुछ घंटों से दोनों तरफ से रुक-रूककर फायरिंग जारी है। इस मुठभेड़ में 7 नक्सलियों के मारे जाने की खबर निकलकर सामने आ रही है। वहीं इस मुठभेड़ के बाद जवानों को कई हथियार भी बरामद हुए हैं।