नक्सलवाद के खात्मे को लेकर दिल्ली में मंथन, मुख्यमंत्री ने रखा प्लान का रुट मैप
रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित नक्सल प्रभावित राज्यों में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर दिल्ली में हाई लेवल पर मंचन चल रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की समीक्षा बैठक हो रही है। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री साय ने राज्य में चल रहे नक्सल ऑपरेशन और विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नक्सल मोर्चे पर छत्तीसगढ़ सरकार बेहतर कार्य कर रही है। जिसके चलते नक्सलियों के विरुद्ध अभियान को अभूतपूर्व सफलता मिल रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने डिफेंसिव नीति को बदलकर आक्रामक नीति अपनाई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने विकास का नया अभियान चलाया है। छत्तीसगढ़ में गांव-गांव तक विकास पहुँचा है। कई गांव में इलेक्शन में पहली बार वोटिंग हुई है। सरकार ने नक्सलियों के वित्तीय पोषण को भी रोका है।
सूत्रों के अनुसार, शाम को 6 बजे मुख्यमंत्री साय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके निवास पर मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ में सफल नक्सल ऑपरेशन के लिए मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए आमंत्रित किया है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री को राज्य में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी विस्तार से देंगे, साथ ही उनकी सरकार की आगामी योजनाओं का विस्तार से प्रजेंटेशन भी प्रस्तुत करेंगे।