छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र मंडल में आकाशदीप बनाने का प्रशिक्षण 8 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से

रायपुर। अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोये रखने के लिए महाराष्ट्र मंडल की कला एवं संस्कृति समिति की ओर से मंगलवार, 8 अक्टूबर को दोपहर दो बजे चौबे कालोनी स्थित मंडल में आकाशदीप बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
 
प्रशिक्षण शिविर की समन्वयक भारती पलसोदकर ने बताया कि इच्छुक बच्चों- युवाओं को कला एवं संस्कृति समिति के प्रमुख अजय पोतदार और शेखर क्षीरसागर डिजाइनर व रंगबिरंगे आकाशदीप बनाना सिखाएंगे। प्रशिक्षणार्थियों से तय समय से पहले महाराष्ट्र मंडल पहुंचने का आग्रह किया गया है।  

प्रतिभागी अपने साथ पेंसिल ,रबर ,स्केच पेन ,ऑयल पेस्टल कलर, कैची, क्राफ्ट पेपर, जिलेटिन पेपर, ( जो भी कलर अपनी पसंद का) चार्ट पेपर (कोई भी कलर) ताव पेपर, फेविकोल, सेलो टेप ,पेपर टेप, डबल टेप, स्टेपलर, गोल्डन धागा,ग्लिटर शीट -A-4 size (अपनी पसंद का कलर) कमचि -6 ,सजाने के लिए ग्लास मिरर (गोटा कोई भी शेप मे) लेकर आए। मराठी सोहला मे आकाशदियाँ सजाओ स्पर्धा  19-10-24  शनिवार  को होगी उसमे भी भाग ले सकते है।