दिव्य महाराष्ट्र मंडल

देवेंद्र नगर और बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने निकाली दुर्गा दौड़

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा आयोजित दुर्गा दौड़ की कड़ी में देवेंद्र नगर और बूढ़ापारा महिला केंद्र की महिलाओं ने दुर्गा दौड़ का आयोजन किया। बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने मंडल के छत्रपति कार्यक्रम आयोजन समिति के प्रमुख गणेश जाधव, साहित्य समिति प्रमुख अभय भागवतकर और वैभव बर्वे की उपस्थिति में दुर्गा दौड़ का आयोजन किया। वहीं देवेंद्र नगर महिला केंद्र ने स्थानीय हनुमान मंदिर से समीपस्थ दुर्गा पंडाल कर दुर्गा दौड़ निकाली गई।

देवेंद्र नगर केंद्र की संयोजिका नम्रता गान्गने ने बताया कि देवेन्द्र नगर स्थित हनुमान मंदिर से दुर्गा दौड़ निकाली गई। जो स्थानीय दुर्गा पंडाल तक पहुंची। सभी महिलाएं भगवा ध्वज लेकर पहुंची थी। माता के सोलह श्रृंगार के बाद उनकी आरती उतार कर प्रदेश, राष्ट्र की सुख -समृध्दि की प्रार्थना की गई। देवेन्द्र नगर केन्द्र रायपुर की संयोजिका--सौ नम्रता गान्गने, सह संयोजिका-सौ हर्षदा भाराम्बे, सौ पद्मजा लाड के अलावा सौ मीना लोणकर,श्वेता सायंकार, शीतल रणदीवे, संगीता कविश्वर, साक्षी टोळे, चित्रा खून्डे,सविता मोतलग,स्वाती जगताप, ज्योती पतले,ज्योति मेश्राम,पूनम वानखेडे, अर्चना पान कर आदि उपस्थित थे।

बूढ़ापारा केंद्र के दुर्गा दौड़ में मोहन देसाई, सुनील गायकवाड़, परिणीता खांडेकर, रीता लोखंडे, सुचिता काले, अपर्णा मोघे, प्रणिता नलगुडवार,  अनघा करकशे, अर्चना पराड़कर, हेमा बर्वे, मनुजा काले, सीमा नायक, हिमाद्रि नायक, प्रेमलता जगत, निर्मला बुधर और सानिया प्रधान शामिल हुई।