दिव्य महाराष्ट्र मंडल

बुराईयों के ‘दशानन’ का ज्ञान के ‘राम’ से होगा अंत

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में शुक्रवार 16 अक्टूबर को मार्निंग असेंबली में दशहरा उत्सव सेलिब्रेट किया गया। इस दौरान बच्चों ने अपनी आकर्षक नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से से बताया कि समाज में फैले बुराईयों के ‘दशानन’ को ज्ञान रुपी ‘राम’ से नष्ट किया जा सकता है। पूरे कार्यक्रम का मार्गदर्शन ग्रीन हाउस इंचार्ज शिक्षिका रेणुका शुक्ला ने किया।

शिक्षिका अपर्णा आठले ने बताया कि दशहरे के पहले बच्चों ने इसे सेलिब्रेट किया। मार्निंग असेंबली का संचालन कक्षा 5वीं की दिव्या ने किया। वहीं लव पाठक ने छात्रों को प्रतिज्ञा दिलाई। इस अवसर पर पलक साहू, आरुषि सेन, गुंजिता साहू, अभिज्ञया शुक्ला, डी जयराम, मुतुल बाघ और होसी सोनवानी ने नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों को दर्शाते हुए ज्ञान के माध्यम से उन्हें नष्ट करने का मंचन किया। बच्चों ने समाज में फैली दहेज प्रथा, बाल विवाह, भ्रूण हत्या, अंध विश्वास, गरीबी को शिक्षा के माध्यम से हराने की वर्णन किया।

प्री प्राइमरी इंचार्ज अस्मिता कुसरे ने बच्चों को असेंबली के अंत में अधर्म पर धर्म की जीत को बताते हुए आज के परिवेश में रावण के 10 रुपों अन्याय, लोभ, मोह, कर्म, अनिति, अहंकार, क्रोध, घमंड, ईष्या, स्वार्थ और मोह  के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इन 10 रुपों का अपने अंदर से अंत कर हम खुद पर विजय प्राप्त करते है।