दिव्य महाराष्ट्र मंडल

गरबा उत्सवः शक्ति की आराधना में डूबी मातृ शक्ति

0 संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में हुआ गरबा उत्सव का आयोजन

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में शनिवार 17 अक्टूबर को नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के बच्चों के अभिभावकों के लिए गरबा का आयोजन किया गया। गरबा उत्सव का उद्घाटन प्राचार्य मनीष गोवर्धन एवं अभिभावकों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और मां अंबे की आरती के साथ किया। गरबा उत्सव में प्री प्राइमरी के बच्चों के अभिभावकों की संख्या अधिक रही। वह अपने बच्चों के साथ गरबा के पारंपरिक परिधान में तैयार होकर पहुंची थीं।

गरबा में अभिभावकों से कुछ शारदीय नवरात्र तथा भारतीय संस्कृति के बारे में प्रश्न भी पूछे गए और उन्हें उपहार भी दिए गए। जिसके लिए पालकों में उत्साह था न सिर्फ उन्होंने जवाब दिया बल्कि शिक्षकों का धन्यवाद भी किया। संपूर्ण कार्यक्रम सिर्फ अभिभावकों के लिए था, कार्यक्रम का समापन अभिभावक मोनिका पांडे द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यालय परिवार का तहेदिल से धन्यवाद किया और कहा कि इस आयोजन के माध्यम से हम महिलाओं को घर से निकलकर गरबा करने का मौका मिला।

कार्यक्रम में अभिभावक सुषमा पांडे, राधिका, मेघा गुप्ता, मंजू, ममता सोनी, मोनिका पांडे, अमृता सिंह, गायत्री साहू, किरन, पूजा, विद्या देवांगन, लता विश्वकर्मा, संगीता यादव, नविता साहू, चेतन साहू, ज्योति यादव, गौरी, कविता निषाद, जानवी प्रसाद तथा के पूजा आदि तैयार होकर गरबा पोशाक में इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने विद्यालय आए थे। कार्यक्रम में मुख्यतः मातृशक्ति ने हिस्सा लिया तथा तथा महिलाओं ने इस कार्यक्रम में गरबा गीतों पर नृत्य कर उत्साह व आनंद के साथ इस त्यौहार को मनाया।