दिव्य महाराष्ट्र मंडल

गरबा उत्सव का दूसरा दिन.... भारतीय परिधान पर नजर आई गरबा की टोली

- देर रात तक गरबा की धून में थिकरते रहे युवा

रायपुर। बात गरबे की हो तो कोई भला कैसे पीछे रहे सकता है। किसी कारणवश पहले दिन नहीं आ पाने वाले लोगों ने दूसरे दिन महाराष्ट्र मंडल में आयोजित गरबा में उत्साह के साथ भाग लिया। मंडल के सदस्यों के अलावा अन्य गरबा प्रेमियों में गरबा को लेकर जोरदार उत्साह नजर आया। दूसरे दिन का गरबा उत्सव में महिलाएं और पुरुष दोनों ही भारतीय परिधान और गरबा के ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। शाम चढ़ने के साथ जैसे जैसे प्रतिभागी गरबा ग्राउड में पहुंचे तो महाराष्ट्र मंडळ का नजारा ऐसा लगा मानो मंडळ ने भारतीय संस्कृति उतर आई हो। 

युवा समिति के प्रमुख शुभम पुराणिक ने बताया कि गरबा उत्सव के दूसरे दिन के अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ दिव्यांग जन विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया, प्रथमेश हास्टिपटल के डायरेक्टर डा. सुलभ चंद्राकर और मनोरमा इंडस्ट्रीज के रमेश अग्रवाल उपस्थित थे।  मां दुर्गा की आरती के साथ गरबा उत्सव शुरू किया गया। गरबा के पारंपरिक ड्रेस में पहुंचे प्रतिभागी रात 10 बजे तक जमकर थिरके। एक के बाद एक लगातार बजते गरबा गीतों में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ गरबा किया। फ्री स्टाइल में गरबा कर भक्तों में मां दुर्गा की आराधना की। 

महोत्सव में दूसरे दिन मंडल भवन के लान एरिया में बनाए गए सर्कल में प्रतिभागियों ने जमकर गरबा खेला। रात चढ़ने के साथ वहां गरबा खेलने वालों के साथ दर्शकों की अच्छी भीड़ जुट गई। गरबा आयोजन करने वली मंडल की युवा समिति की महिला प्रमुख श्रावणी मुकादम ने बताया कि मंडल द्वारा प्रतिवर्ष गरबा उत्सव का आयोजन मंडल के सदस्यों के लिए किया जाता है। हर वर्ष सदस्यों के अलावा अन्य लोगों की भी सहभागिता है।

-------------