महिला केंद्रों ने दुर्गा पंडाल और घरों पर किया हनुमान चालीसा पाठ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा हर शनिवार को होने वाला हनुमान चालीसा का पाठ इस शनिवार नवरात्र की सप्तमी पर देवी दुर्गा के पंडालों और सदस्यों ने अपने घरों औऱ समीपस्थ मंदिरों में हनुमान चालासी और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ किया। शनिवार 17 अक्टूबर को रोहिणीपुरम, टाटीबंध, शंकर नगर, अमलीडीह, न्यू राजेंद्र नगर कमलविहार और चौबे कालोनी केंद्र की महिलाओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया वहीं कई स्थानों पर महिलाओं ने दुर्गा दौड़ का भी आयोजन किया।

महाराष्ट्र मंडल की कार्यकारिणी और आध्यात्मिक समिति की प्रभारी आस्था काले ने बताया कि रोहिणीपुरम महिला केंद्र द्वारा केंद्र की सदस्या आकांक्षा गद्रे के निवास पर हनुमान चालीसा पाठ और नवरात्र के उपलक्ष्य पर भजन का आयोजन किया गया। जिसमें शीतल सोहळ, माधुरी देशमुख, प्रांजल बोक्षे, संध्या खंगण, शारदा डांगे, सीमा परेतकर, संध्या बावसे, सुरेखा डांगे, विद्या डांगे, नानी जी, माधवी गिर्हे, साधना कोहळे, श्वेता श्रीवास्तव, वर्षा नारखेडे, अर्चना फाटक, पायल राजपूत शामिल रही।

इसी तरह टाटीबंध महिला केंद्र की टीम ने रेणुका देशमुख के निवास पर भजन और हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं स्थानीय हनुमान मंदिर से समीपस्थ दुर्गा पंडाल तक दुर्गा दौड़ का भी आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान रेणुका देशमुख, मंजू भंडारी, रश्मि गोवर्धन, अदिति देशमुख, वंदना, संगीता, कुंदा आप्टे, ज्योत्सना भाटे, लीना, मनीषा, अंजली खेर शामिल हुई। वहीं शंकर नगर केंद्र की महिलाओं ने शिव साई हनुमान मंदिर में योग साधकों के साथ मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान अरुणा प्रजापति, कलजीत कौर, प्रीनि रहेजा नीतू, डेसी जरी, विनोद अग्रवाल, प्रताप पोपटानी, सुधा, किशोर, बबीता, भावना मंथानी, लता राघवानी, प्रीत जवानी, संतोष देवी, जीवन दम्मानी, अनुपमा माथुर , ज्योति एवं सुदेष्णा मेने शामिल हुई।

आध्यात्मिक समिति की प्रमुख सृष्टि दंडवते ने बताया कि इसी तरह अमलीडीह केंद्र की महिलाओं द्वारा केंद्र की मासिक बैठक के पूर्व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। आयोजन अर्चना धर्माधिकारी व संध्या फुलझेले द्वारा किया गया। इसमें अमलीडीह केंद्र की महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, अपर्णा देशमुख, अर्चना धर्माधिकारी, संध्या फुलझेले, मेघा जोशी, प्रिया कडू, कामिनी पतंगीवार, मनिषा कस्तुरे, रेणू सिंग, मनिषा सरोदे, नीता डुमरे, अल्पना देवरणकर, प्रेरणा मोरे शोभा सोनाए आदि उपस्थित रही। वहीं न्यू राजेंद्र नगर-कमलविहार केंद्र की ज्योति बनकर, सुखदा लाखे, नीलिमा लखपाले, सरिता लुलु, अल्का बापट, प्रीति गजबे ने पास के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा, श्री राम रक्षा का पाठ किया।

सृष्टि दंडवते ने आगे बताया कि चौबे कॉलोनी केंद्र की महिलाओं द्वारा सदस्य अक्षता निरंजन पंडित के घर पर पाठ किया गया। इस दौरान केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित, धनश्री पेंडसे, प्रियंका डबली, गौरी क्षीरसागर, अपर्णा काळेले, रोहिणी नेणे, सुषमा आपटे, प्रभा वैशंपायन, अर्चना मुकादम, माधुरी डबली, अवंती अग्निहोत्री, सुनंदा हिशिकर, किर्ती हिशिकर, संध्या हिशिकर, संध्या पांडे, सेजल शाह, रंजना चोपकर, कल्पना बडवाईक, सीमा गणोदवाले, अनय पंडित, अक्षत पंडित, तनीश डोणगावकर, अभय भागवतकर, अभिषेक बक्षी, श्री. प्रल्हाद माने सांगली, गणेशा जाधव पाटील, मंगल गणेशा जाधव, कार्यकारिणी सदस्य निरंजन पंडित, पारितोषिक डोनगांवकर उपस्थित थे।
