दिव्य महाराष्ट्र मंडल

अवंती विहार केंद्र की महिलाओं ने निकाली दुर्गा दौड़

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के अवंती विहार महिला केंद्र की महिलाओं ने शारदीय नवरत्र की सप्तमी में यानी शनिवार साम दुर्गा दौड़ का आयोजन किया गया। मंडल की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल सहित अन्य सदस्य सर्वप्रथम केंद्र की सदस्या विजया गोरे के घर में जुटी। जहां उन्होंने भजन कीर्तन की  आयोजन किया। दुर्गा दौड़ का आयोजन सिद्धी विनायक शिव साईं हनुमान मंदिर से समीपस्थ दुर्गा पंडाल तक निकाली गई।

मंडल की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि नवरात्र के अवसर पर सदस्या विजया गोरे के घर पर देवी भजन का सुंदर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं महिलाओं ने दुर्गा दौड़ का भी आयोजन किया। कार्यक्रम शुभदा गिजरे के मार्गदर्शन में उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। भजन के बाद सभी संगत ने शिवसाई हनुमान मंदिर तक दुर्गा दौड़ कार्यक्रम में शामिल हुए और देवी दुर्गा की आरती की।

इस अवसर पर शुभदा गिजरे, विजया गोरे, गीता दलाल पिंपल काकू, गीता हाटे, जावलेकर काकू, कामिनी भंडारी, पूजा भंडारी, शुभदा चौधरी, भारती देवरनकर, सुमिता भंडारी, जागृति भाकरे, रेखा जोशी, अनीता घाटगे, आशा तंबोली, केलकर, अनघा असवाले, कवलजीत कौर, अनुराधा शिवनकर, वंदना जोशी, छाया भवालकर, सुदेशना मायने मौजूद थीं।