दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्‍ट्र मंडल की 91वीं वर्षगांठ पर मराठी मेला 23 अक्टूबर से

 रायपुर। 91वीं वर्षगांठ पर महाराष्ट्र मंडल तीन दिवसीय मराठी सोहळा (मेला) का भव्‍य शुभारंभ शुक्रवार 23 अक्टूबर को दोपहर 03:30 बजे किया जाएगा। मराठी मेले के पहले ही दिन रात 08:30 बजे पद्मश्री नाना पाटेकर पर आधारित विशेष कार्यक्रम ‘कुछ यादें, कुछ संवाद’ विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। 

उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 2.30 से 3.45 बजे तक खेलकूद, आध्यात्मिक और साहित्य से जुड़े रोचक गेम्‍स होंगे। वहीं शाम चार से छह बजे तक 17 महिला केंद्रों के कार्यक्रम होंगे। उसके उपरांत सर्व मराठी समाज और महिलाओं के कार्यक्रम होंगे। 
शनिवार, 24 अक्टूबर को मेला सुबह 10 बजे शुरू होगा। दो आयु वर्गों में विभिन्न स्पर्धाओं को जीतने के लिए प्रतिभागियों में होड़ मचेगी। इसके साथ भूला बाई अर्थात साक्षात् माता पार्वती को समर्पित गीतों पर एक्ट प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ दोपहर एक बजे से भाव मराठी की प्रस्तुति होगी। जिसके बाद क्रमशः वरिष्ठ जनों और बच्चों के लिए कार्यक्रम होंगे। सर्व छत्तीसगढ़ समाज के बीच संवाद होगा। शाम सात बजे से नाटक ‘केस नंबर 99’ का मंचन किया जाएगा। 
मराठी सोहळा के अंतिम दिन रविवार, 25 अक्टूबर को गोंधळ और उसके बाद नागरिक संवाद होगा। दोपहर एक बजे से रिश्तों में नोक झोंक की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रमों की कड़ी में कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए वाद-विवाद और आजीवन सभासदों के लिए मोनो प्ले भी रखा गया है। शाम चार बजे से विभिन्‍न समितियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वहीं शाम सात बजे मराठी मेले का समापन समारोह होगा। इसमें तीन दिनों में हुई विभिन्न स्पर्धाओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।