यूजीसी नेट री-एग्जाम 2026 के लिए अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी का एडमिट कार्ड जारी
नईदिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट री-एग्जाम 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। यह री-एग्जाम केवल अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषय के लिए 9 और 10 सितंबर 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया जाएगा। पिछले पेपर में सामने आईं तकनीकी गड़बड़ियों और खामियों की शिकायतों की समीक्षा के बाद एनटीए ने केवल इन तीन विषयों की दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया है।
एनटीए द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, अंग्रेजी और कॉमर्स विषय की री-एग्जाम 9 सितंबर 2026 को होगी। वहीं सोशियोलॉजी विषय का पेपर 10 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते इसे डाउनलोड कर इसमें दर्ज विवरण को ध्यान से जांच लेना चाहिए।
यह दोबारा परीक्षा सभी यूजीसी नेट उम्मीदवारों के लिए नहीं है। केवल अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के वही अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकेंगे जिन्होंने पहले आयोजित हुई परीक्षा में भाग लिया था। पूर्व में हुई परीक्षा के दौरान इन विषयों में मिली गड़बड़ी की शिकायतों के आधार पर ही एनटीए ने केवल इन्हीं तीन विषयों के लिए दोबारा परीक्षा का फैसला लिया है।
उम्मीदवार सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। होमपेज पर ‘UGC NET Re-Admit Card 2026’ से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद खुले लॉगिन पेज पर अपना आवेदन संख्या (Application Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें। सुरक्षा पिन भरकर सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। अभ्यर्थी इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।