देश-विदेश

नआईईएलआईटी अमरावती में भारत का पहला समर्पित क्वांटम और एआई विश्वविद्यालय परिसर स्थापित करेगा।

 देलही : इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट मेंभारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाईके अधीन राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटीने 20 फरवरी, 2026 को आंध्र प्रदेश सरकार के साथ अमरावती में भारत का पहला समर्पित क्वांटम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विश्वविद्यालय परिसर स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयूपर हस्ताक्षर किए।

यह ऐतिहासिक सहयोग भारत के डीप-टेक इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और आंध्र प्रदेश के प्रस्तावित आंध्र क्वांटम मिशन के माध्यम से वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी क्वांटम नवाचार केंद्र बनाने के आंध्र प्रदेश के दृष्टिकोण के अनुरूप है। अमरावती राज्य की महत्वाकांक्षी क्वांटम वैली पहल के केंद्र के रूप में उभरने के लिए तैयार है।

यह समझौता ज्ञापन आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडूभारत सरकार के एमईआईटीवाई के सचिव एस. कृष्णनएनआईईएलआईटी के महानिदेशक डॉ. एम.एम. त्रिपाठी और अमरावती क्वांटम वैली के एपीएसक्‍यूएम के मिशन निदेशक सी.वी. श्रीधर की उपस्थिति में हस्ताक्षरित किया गया।

----------