मप्र में बदला गवर्नमेंट जॉब का 25 साल पुराना नियम.. अब इतने बच्चे वालों को भी मिलेगी नौकरी
भोपाल। अगर आप शादीशुदा है और आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है सरकारी नौकरी से जुड़े एक बड़े नियम में बदलाव होने वाला है। अब दो से ज्यादा बच्चों वालों को भी सरकारी नौकरी मिलेगी। मध्यप्रदेश सरकार दो-बच्चों की पाबंदी को हटाने वाली है।
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. सरकारी नौकरी के लिए बच्चों से जुड़ा नियम जल्द ही बदलने वाला है, अब दो-बच्चों की पाबंदी हटने वाली है। यानी दो से ज्यादा बच्चे होने पर नौकरी जाने का डर नहीं रहेगा। कर्मचारी पर दो से ज्यादा बच्चों की पाबंदी नहीं रहेगी।
दरअसल, साल 2001 में दिग्विजय सिंह सरकार ने सिविल सेवा नियम 1961 में संशोधन करते हुए तीसरे बच्चे पर पाबंदी की गयी थी. यानी सरकारी कर्मचारियों के लिए दो से ज्यादा बच्चा होने पर कार्रवाई का प्रावधान है. इस नियम का उद्देश्य जनसंख्या पर नियंत्रण करना था।