देश-विदेश

दो बच्‍चों की मां ने रचाई शादी, इस वजह से आ गई चर्चा में

बिहार। दो बच्‍चों की मां ने शादी रचा ली। इस शादी की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और इसकी चर्चा सब जगह होने ली। हैरान कर देने वाला यह मामला बिहार के बक्‍सर का है। शादी करने वाले संध्या देवी पहले से ही विवाहित है| उसके पति और बच्चे भी है| इसके बाद भी उनसे शादी कर ली | 
 
जानकारी के मुताबिक इस शादीशुदा महिला संध्‍या देवी की एक युवती रूबी कुमारी से दोस्‍ती हुई। फिर यह प्‍यार में बदल गया।
 
बताया जाता है कि दोनों करीब 15 दिन साथ रहे। इसके बाद दोनों ने जीवन एक साथ बिताने का फैसला लिया।

फैसला लेने के बाद दोनों घर छोड़कर उत्‍तर प्रदेश के विध्‍यांचल मंदिर पहुंची। वहां धार्मिक रीति-रिवाज से शादी कर ली। वहां से लौटकर बक्‍सर के एक मंदिर में शादी की रस्‍म निभाई।

शादी से पहले संध्‍या देवी ने अपने पति से रिश्‍ता भी खत्‍म नहीं किया। इस शादी में रूबी कुमार पति और संध्‍या पत्‍नी की भूमिका में है। 

----------