देश-विदेश

राजधानी में महिला के झांसे में आए जेलर... 50 लाख का लगा गई चूना... रियलिटी शो में ठग महिला ने किया था पार्टिसिपेट

नई दिल्‍ली। दिल्ली के तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा से 50 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। दीपक शर्मा को हेल्थ प्रोडक्ट के बिजनेस के नाम पर फंसाया गया। एक महिला पर पति के साथ मिलकर तिहाड़ जेल के जेलर के साथ ठगी करने का आरोप लगा है।

एफआईआर में कहा गया है कि एक चैनल के रियलिटी शो में भागीदार रही महिला ने अपने पति के साथ मिलकर तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा को 50 लाख रुपये का चूना लगा दिया है। दीपक शर्मा ने अपनी शिक़ायत में कहा है कि उसने डिस्कवरी चैनल पर आने वाले रियलिटी शो 'अल्टीमेट वॉरियर" में पार्टिसिपेट किया था, जहां उसकी मुलाक़ात दूसरी कंटेस्टंट रौनक गुलिया से हुई थी।

दीपक शर्मा के मुताबिक़, रौनक गुलिया ने बताया कि उसका पति अंकित गुलिया भी एक जाने माने हेल्थ प्रोडक्ट के एंटरपेन्यूर है। दोनों ने बिज़नेस में जबरदस्त प्रॉफिट का झांसा देकर अपने हेल्थ सप्लिमेंट प्रॉडक्ट में इनवेस्ट करने और ब्रांड एंबेसडर बनने के नाम पर 50 लाख रुपये की ये रकम ले ली।


  

----------