देश-विदेश

मोहन यादव बने मध्य प्रदेश के नए मुखिया.. नरेंद्र सिंह तोमर बनाए गए स्पीकर, जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला बने डिप्टी सीएम

डेस्क। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी कौन संभालेगा इसका फैसला हो गया है। विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम पर सहमति बन गई है। मुख्यमंत्री चयन को लेकर भोपाल में पर्यवेक्षकों की एक टीम भी भेजी गई थी। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, आशा लाकड़ा और के लक्ष्मण के नाम शामिल हैं।

भोपाल पहुंचने के बाद मनोहरलाल खट्टर और अन्य पर्यवेक्षक मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले शिवराज सिंह से मुलाकात की थी। विधायक दल की बैठक में मोहन यादव को विधायक दल का नेता चुना गया। वहीं जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला को डिप्टी सीएम चुना गया है।

वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष चुने गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के फैसले ने एक बार फिर सभी को चौंका दिया। आरएसएस के करीबी मोहन यादव के हाथों मध्यप्रदेश की कमान सौंप दी। बतादें कि उज्जैन दक्षिण के विधायक है मोहन यादव। 

----------