रायपुर

Weather Update: Video- जाते हुए फागुन में सावन भादो का एहसास, बिलासपुर, दुर्ग, कवर्धा और राजनांदगांव में बारिश

रायपुर। प्रदेश में मौसम ने ऐसी करवट ली है कि जाते हुए फागुन के महीने में सावन-भादो सा एहसास होने लगा।  बिलासपुर शहर तथा आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह झमाझम बारिश हुई। वहीं शुक्रवार को कवर्धा, दुर्ग के कुछ इलाकों में भी बारिश हुई। शनिवार को सुबह से बिलासपुर के साथ राजनांदगांव में हल्की बारिश हुई। वहीं राजधानी रायपुर में शनिवार सुबह से ठंडी हवाएं चल रही है। राजधानी में सुबह 10 बजे के बाद हल्की फुल्की बारिश भी शुरू हो गई।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और एक अन्य पूर्वोत्तर राजस्थान में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में स्थित है। क्षोभ मंडल के निचले स्तर में तमिलनाडु से उत्तर कोंकण तक एक ट्रफ/वायु विच्छिन्नता मौजूद है । उन्होंने प्रदेश में 18 मार्च को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है।  प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज- चमक के साथ वज्रपात होने, अंधड़ चलने तथा ओलावृष्टि  की संभावना व्यक्त की है।


एचपी चंद्रा बीती रात प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान सरगुजा में 14.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं कोरिया में 16.1, जशपुर में 17,  बिलासपुर में 19.5, मुंगेली में 19.2, कवर्धा में 15, बलौदाबाजार में 20.1, महासमुंद में 20.7, रायपुर में 21.8, दुर्ग में 21, राजनांदगांव में 21, कांकेर में 16.9, बस्तर में 17.9, और बीजापुर में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


रवि फसल धान और सब्जी उत्पादक किसानों को इस बारिश से थोड़ी राहत भी मिलेगी, बशर्तें मौसम जल्दी खुल जाए और आसमान पर अधिक दिनों तक बादल बदली का माहौल न रहे। खेती किसानी और खेतों में लगाई गई सभी फसलों को नुकसान होने की शुरुआत हो सकती है।