रायपुर

सहस्त्रबाहु जयंती और कलार समाज का परिचय सम्मेलन 25 दिसंबर को

रायपुर। छत्तीसगढ़ कलार समाज जिला रायपुर की इकाई द्वारा आगामी 25 दिसंबर को प्रदेश स्तरीय सहस्त्रबाहु जयंती और युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस संदर्भ में रविवार को डंगनिया स्थित सामाजिक भवन में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिन्हा ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में प्रांतीय अध्यक्ष युवराज सिन्हा विशेष रुप से उपस्थित थे।

बैठक में आगामी 25 दिसंबर को राजधानी में होने वाले प्रदेश स्तरीय सहस्त्रबाहु जयंती और युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों और जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा की गई। आयोजन को लेकर विभिन्न समितियां बनाने पर भी चर्चा की गई।  वहीं विभिन्न समितियों और पदाधिकारियों को आयोजन के संबंध में जिम्मेदारी दी गई। जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को न्योता दिया जाएगा। वहीं समाज के मंत्री और विधायकों को बतौर अतिथि कार्यक्रम का आमंत्रण भी दिया जाएगा। इसके साथ समाज के रत्नों को राज्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में प्रांतीय महिला मंच संरक्षक किरण सिन्हा, प्रांतीय युवा मंच महामंत्री तेखन सिन्हा,  प्रांतीय निर्वाचन अधिकारी सेवाराम सिन्हा,  प्रांतीय उपाध्यक्ष युवा मंच नंदु सिन्हा, रायपुर जिला के उपाध्यक्ष सुरेश सिन्हा, कार्यकारणी सदस्य अशोक सिन्हा, सोहन सिन्हा, जिला युवा मंच के पदाधिकारी सत्येंद्र सिन्हा, टोपू सिन्हा, जीतू सिन्हा, सुमीत सिन्हा, भिन्न-भिन्न सामाजिक तहसील के मंडलेश्वर ईश्वरी सिन्हा, कृपाराम सिन्हा, ओमप्रकाश डडसेना, पुनाराम सिन्हा, शांतनु सिन्हा, पुरुषोत्तम जायसवाल, डॉ. किशोर सिन्हा के साथ समाज के सम्माननीय और गणमान्य जन उपस्थित रहे।