पं. विष्णु कृष्ण जोशी जयंती पर रागदारी महफिल 24 नवंबर को
रायपुर। महाकोशल संगीत समिति क ओर से पं. विष्णु कृष्ण जोशी की जयंती के अवसर पर रविवार, 24 नवंबर को श्रीराम संगीत महाविद्यालय बूढ़ापारा में रागदारी महफिल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वायलिन वादन कोलकाता से पहुंचे साकेत साहू और गायन पुणे से आ रही विदुषी सानिया पाटणकर करेंगे।
महाकोशल संगीत समिति के संरक्षक डा. विजय वि जोशी ने बताया कि पंडित विष्णु कृष्ण जोशी की जयंती पर रागदारी महफिल का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में वायलिन वादक साकेत साहू श्रोताओं को अपनी श्रति सुनाएंगे। साकेत साहू रायपुर के वायलिन वादक हैं। वे ITC SRA, कोलकाता में संगीतकार विद्वान हैं। साकेत साहू पंडित राधाकृष्ण झा और पंडित अजय चक्रवर्ती के शिष्य हैं। वहीं पुणे की विदूषी सानिया पाटणकर अपनी सुरमयी प्रस्तुति देंगी। तबला पर तालमणि अशोक कुर्म तबला, गौतम विश्वास हारमोनियम पर संगत देंगे।