रायपुर

विष्णदेव साय कैबिनेट की बैठक 26 नवंबर यानी कल, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले

रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार 26 नवंबर को दोपहर 12 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में आयोजित की गई है। बैठक में कई अहम फैसले हो सकते हैं। धान खरीदी की समीक्षा के साथ अन्य मुद्दों पर फैसला लिया जा सकता है।

बतादें कि मुख्यमंत्री बैठक के एक दिन पहले दिल्ली दौरे पर है। सीएम के दिल्ली दौरे को लेकर प्रदेश में निगम मंडलों की नियुक्ति पर चर्चा जोरों पर है। इससे पहले पिछले सप्ताह में सीएम दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष के साथ बैठक कर चुके है। 

सब कुछ ठीक रहा तो 16 दिसंबर से शुरु होने जा रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले कैबिनेट विस्तार हो सकता है। उसके बाद आधा दर्जन निगम-मंडलों की एक सूची जारी हो सकती है। इन सब पर फैसला इसी हफ्ते होने के आसार हैं।