भारतीय मजदूर संघ ने किया श्रमिक संपर्क पखवाड़ा का शुभारंभ
रायपुर। भारतीय मजदूर संघ जिला रायपुर द्वारा एक दिसंबर को तेलीबांधा मरीन ड्राइव रायपुर के आसपास श्रमिक संपर्क पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। पखवाड़े का शुभारंभ रायपुर प्रभारी भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंह देव के नेतृत्व में किया गया।
भारतीय मजदूर संघ जिला रायपुर के अध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर निर्माणी मजदूर, दिहाड़ी मजदूर एवं सब्जी बेचने वाले मजदूरों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना एवं उनको भारतीय मजदूर संघ से जुड़कर साथ में काम करने के लिए आह्वान किया गया। संपर्क के दौरान भारतीय मजदूर संघ का पत्रक भी मजदूरों को दिया गया।
इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नरोत्तम धृतलहरे, कार्यक्रम के सह प्रभारी प्रदेश वित्त सचिव ओपी पाल, सह प्रभारी प्रदेश कार्यालय मंत्री एवं भारतीय मजदूर संघ जिला रायपुर के जिला अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार साहू, निर्माण मजदूर संघ के पूर्व अध्यक्ष विष्णु नामदेव, छोटू तांडी, तेजराम साहू, पवन तारक, बीरू पटेल, गौतम साहू, छोमेश साहू, दीप साहू आदि उपस्थित रहे।