रायपुर

महाकुंभ के लिए ‘एक थैला, एक थाली अभियान’ में ‘सहयोग’ ने किया सहयोग

 ़- जेष्ठ नागरिक मंच एवं भगनी मंडल  ने भेंट की 121 थाली और 121 थैला  

रायपुर। जनवरी, 2025 में प्रयागराज में महाकुंभ लगने वाला है। इसमें पर्यावरण सुरक्षित रहे, इसके लिए अनेक संगठन कार्यरत हैं। इनमें प्रमुख है पर्यावरण संरक्षण गतिविधि। इसने देशभर में एक थैला, एक थाली अभियानचलाया है। इसके अंतर्गत गुरुवार, 5 दिसंबर की शाम सहयोग जेष्ठ नागरिक मंच एवं भगनी मंडल चौबे कॉलोनी के संयुक्त तत्वाधान में 121 थैली और 121 थाली भेंट की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के रायपुर महानगर प्रमुख एडवोकेट उमाकांत मिश्रा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहयोग की अध्यक्षा अपर्णा काळेले और भगिनी मंडल की अध्यक्षा मनीषा वरवंडकर ने की। सर्वप्रथम सहयोग ग्रुप के कोषाध्यक्ष दीपक पात्रीकर ने मुख्य अतिथि का परिचय देते हुए उनके द्वारा किए जा रहे पर्यावरण संरक्षण के कार्यों का उल्लेख किया। वहीं श्याम सुंदर खंगन ने सहयोग ग्रुप के क्रियाकलापों के बारे में पूर्ण जानकारी दी।  साथ सभी सदस्यों ने अपना अपना परिचय दिया

मुख्य अतिथि उमाकांत मिश्रा ने अपने उद्बोधन में सहयोग जेष्ठ नागरिक मंच एवं भगिनी मंडल चौबे कॉलोनी के द्वारा किए गए इस समर्पण की तारीफ करते हुए उनके द्वारा महानगर रायपुर में पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली।  मिश्रा ने कहा कि हमारा संकल्प वाक्य है पौधे-पानी-पॉलिथीनजिसमें हम बारिश में पौधे लगाकर उनका संरक्षण करते हैं। जल संरक्षण में हम भूमिका निभाते हुए शहर के अंदर सार्वजनिक नलों के होने वाले पानी के रिसाव न हो। पॉलिथीन के लिए हम यथासंभव उसका उपयोग न करने के लिए सार्वजनिक रूप से प्रचार-प्रसार करते रहते हैं। इस प्रकार हम लोग रायपुर जिले के 12 शाखाओं को मिलाकर रायपुर महानगर पर्यावरण समिति में यह कार्य निरंतर कर रहे है।  

कार्यक्रम में विशेष रूप से ग्रुप की वरिष्ठतम सदस्य प्रमोदिनी देशमुख, अर्चना मुकादम, दिव्या पात्रीकर, रोहिणी नेने, गौरी क्षीरसागर, अक्षता पंडित, स्वाती डबली, सुषमा आप्टे  व अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।