रायपुर

डीबी गर्ल्स कॉलेज में अंतर महाविद्यालयीन योग स्पर्धा संपन्न

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के तत्वावधान में शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय (डीबी गर्ल्स कॉलेज) में अंतर महाविद्यालयीन योग महिला - पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 16 महाविद्यालयों के खिलाड़ी और  क्रीड़ाधिकारी सम्मिलित हुए।

उदघाट्न समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ किरण गजपाल ने योग के महत्त्व के बारे में प्रकाश डाला साथ ही मंच में प्रोफेसर राजीव चौधरी एवं डॉ मंजू झा उपस्थित रही। इस प्रतियोगिता में सभी योग साधक खिलाड़ियों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता से प. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की टीम का गठन हुआ। जो आगामी स्पर्धा किट यूनिवर्सिटी में  भाग लेगी। कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डॉ कर्मिष्ठ शंभरकर ने किया। सभी विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत करके उनका उत्साहवर्धन किया।