रायपुर

महाराष्ट्रीयन तेली समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन 29 को

रायपुर। महाराष्ट्रीयन तेली समाज रायपुर द्वारा रविवार, 29 दिसंबर को विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन रायपुर में दोपहर 1 बजे से किया जा रहा है। महाराष्ट्रीयन तेली समाज के अध्यक्ष राजकुमार बारबुधे ने बताया कि पिछले वर्ष 70 फीसद से अधिक रिश्ते सम्मेलन में तय हुए थे। इस वर्ष भी सफल आयोजन को लेकर पदाधिकारी तैयारी में जुटे है।

अध्यक्ष ने आगे बताया कि एक प्रतिभागी के साथ केवल दो लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। बायोडाटा फार्म समाज के भवन में उपलब्ध है। मंच पर उपस्थित होने वाले युवक-युवती का ही बायोडाटा पढ़ा जाएगा। तलाकशुदा, विधवा या विधुर भी अपना बायोडाटा जमा कर सकते है। बायोडाटा फार्म के साथ पंजीयन शुल्क 300 रुपये जमा करना होगा। इस सम्मेलन के माध्यम से जुड़ने वाले रिश्तों की जानकारी समाज प्रमुखों को देने की अपील की गई है।

अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि आयोजन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए सहसचिव विनोद ध्रुवे 9826506333, कोषाध्यक्ष गौरीशंकर बावनकर 9926743769, महिला मंडल की प्रमुख वीणा कुंभलकर 9399647200, सहसचिव रितु गभने 9300944899, युवा मंडल के अध्यक्ष राहुल बावनकर 9691808902 और सचिव जितेंद्र निर्वाण 9977270545 से संपर्क किया जा सकता है।