मजदूरों की समस्या के निराकरण के लिए चलेगा प्रदेश स्तरीय आंदोलन
रायपुर। भारतीय मज़दूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ निर्माण मजदूर महासंघ के प्रदेश पदाधिकरियों की बैठक में 30 जनवरी 2025 तक सभी जिला ईकाई का पुनर्गठन करने एवं निर्माण मजदूरों की समस्यायों को शासन स्तर पर निराकरण करने को लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन करने की रूप रेखा बनाई गई ।
संघ के जिला मंत्री परमेश्वर कन्नौजे ने बताया कि महासंघ के प्रदेश पदाधिकारी बैठक बुधवार 25 दिसंबर को बीएमएस प्रदेश कार्यालय चंगोराभाटा रायपुर में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंह देव, कार्यकारी अध्यक्ष नरोत्तम धृतलहरे, कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के प्रदेश महामंत्री प्रत्युष केशरी, जिला बीएमएस रायपुर के अध्यक्ष बृजेश मिश्रा एवं रायपुर जिला मंत्री परमेश्वर कन्नौजे एवं अन्य पदाधिकारियों सहित 22 जिले के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।
कन्नौजे ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से 30 जनवरी 2025 तक सभी जिला ईकाई का पुनर्गठन करने एवं निर्माण मजदूरों की समस्यायों को शासन स्तर पर निराकरण करने को लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन करने की रूप रेखा बनाई गई।