भारतीय मज़दूर संघ के निधि संग्रह अभियान... प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवपुरी से प्रारंभ
रायपुर। भारतीय मजदूर संघ जिला द्वारा 1 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक देश भर में भारतीय मज़दूर संघ निधि संग्रह माह चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिला भारतीय मजदूर संघ रायपुर द्वारा प्राथमिक स्वस्थ केंद्र देवपुरी में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारियों से संपर्क कर निधि संग्रह अभियान के विषय में बताया गया। साथ ही वहां पदस्थ कर्मचारियों से निधि संग्रह करते हुए जिला भारतीय मजदूर संघ रायपुर के जिला मंत्री परमेश्वर कन्नौजे के नेतृत्व में जिले के निधि संग्रह अभियान की शुरुआत की गई। उक्त अभियान में प्रमुख रूप से प्रदेश कोषाध्यक्ष ओपी पाल , जिला उपाध्यक्ष शिव साहू , जिला कोषाध्यक्ष पवन ओगले , प्रचार मंत्री अचिंत बारई, डॉ विनोद वर्मा , प्रफुल्ल सोनी ,लोकेश चंद्राकर ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

बतादें कि बीते दिनों शंकर नगर स्थित राज्य कर्मचारी संघ कार्याय में भारतीय मजदूर संघ, जिला- रायपुर की विशेष बैठक हुई थी। जिसमें भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नरोत्तम धृतलहरें एवं जिला कार्यकारिणी के मार्गदर्शक एवं सलाहकार तथा महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले जी उपस्थित थे।
बैठक में भारतीय मजदूर संघ के "निधि संग्रह माह" के लिए जिला बीएमएस की ओर से निधि संग्रह के उद्देश्य की प्राप्ति के लिए टोली बनाकर अध्यक्ष बृजेश मिश्रा एवं परमेश्वर कनौजे के नेतृत्व में चरणबद्ध कार्यक्रम तय किया गया था।