सेवा समिति और सामाजिक कल्याण संस्था ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
रायपुर। सेवा समिति और सामाजिक कल्याण संस्था छत्तीसगढ़ ने 12 जनवरी की रात को जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया। फाफाडीह रोड, कचहरी चौक, पंडरी बस स्टैंड, राठौर चौक, रेलवे स्टेशन रोड, रेलवे स्टेशन एरिया में समिति के सदस्य जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया।
सेवा समिति के सी नागेश्वर राव, एम गणेश, सी श्रीलक्ष्मी, भीमराव चिछुला, रवि भट, विनय, बी अनीता राव, बीएस नटराज, के माणिक्यम, के विनय, और अन्य सदस्य संदीप वर्मा, के शिव प्रसाद, बी अनीता राव, नटराज,गौतम साहू, बी एच शेखर, जी वी नारायणा की सहायता से कार्यक्रम संपन्न हुआ।