एनआईटी रायपुर में मध्य भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक महोत्सव इक्लेक्टिका'25 का आगाज
रायपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में संस्कृति– द कल्चरल कमेटी द्वारा आयोजित मध्य भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक महोत्सव इक्लेक्टिका'25 का आग़ाज़ किया गया। इस उद्घाटन समारोह में निदेशक (प्रभारी) डॉ. ए. बी. सोनी मुख्य अतिथि, एनआईटी रायपुर के रजिस्ट्रार डॉ. पी. वाई. ढेकणे, और सभी सम्मानित डीन इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे | इस दौरान संस्कृति क्लब की फैकल्टी इन चार्ज डॉ लता एस बी उपाध्याय ,अन्य फैकल्टी मेंबर्स और विद्यार्थी भी मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम, दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. नितिन जैन, ने अपने संबोधन में इस तीन दिवसीय आयोजन के लिए उत्साह जताया और इसे छात्रों के लिए यादगार अनुभव बताया। उन्होंने ‘संस्कृति’ के साथ मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने वाले सभी क्लबों का धन्यवाद किया। उन्होंने यह भी कहा कि ये क्लब सिर्फ इवेंट आयोजित करने के लिए नहीं, बल्कि छात्रों की कलात्मक प्रतिभा को निखारने और संवारने के लिए भी हैं।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डॉ. एस. सान्याल ने इस आयोजन के लिए छात्रों को शुभकामनाएं दी। सीडीसी हेड डॉ. समीर बाजपाई, ने कहा कि इक्लेक्टिका छात्रों को अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाने का मंच देता है। उन्होंने इस तरह के आयोजनों में संसाधनों के सही उपयोग पर भी जोर दिया।
कलोप्सिया में छात्रों ने स्केचिंग, मिनिएचर पेंटिंग, कोलाज मेकिंग, हैंड पेंटिंग में भाग लिया। संस्थान की इको सोशल कमिटी गो ग्रीन के पुकार इवेंट के तहत पजल हंट, प्रदर्शनी और ट्रैश तो रैंप जैसे कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया , साथ हीओ संस्थान के क्लिक क्लब द्वारा फोटो प्रदर्शनी लगे गई |
इक्लेक्टिका 2025 के पहले दिन का अंत आर्टिस्ट नाईट के साथ हुआ। आर्टिस्ट नाइट में लोकप्रिय गायक लक्ष्य कपूर और अंशिका पांडे शामिल थे, जिन्होंने "दिल से दिल तक" जैसे गीतों के साथ अपने मनमोहक प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।