रायपुर

नगरीय निकाय चुनावः BJP ने 5 और कांग्रेस ने 4 महिला मेयर प्रत्याशियों पर लगाया है दांव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों में आज मेयर, अध्यक्ष और पार्षदों के लिए वोटिंग जारी है। महापौर पद के लिए 79 और पार्षद के लिए 1 हजार 889 और अध्यक्ष पद के लिए 606 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। लगभग 45 लाख वोटर्स शहरी सरकार की सत्ता के लिए प्रतिनिधि चुनेंगे। इस बार मेयर के लिए बीजेपी-कांग्रेस से नौ महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारा हैं। भाजपा ने पांच महिलाओं को महापौर की टिकट दी है, तो वहीं कांग्रेस ने चार महिलाओं को महापौर प्रत्याशी बनाया है। मुख्य मुकाबला भाजपा-कांग्रेस के बीच है। आम आदमी पार्टी सहित कई निगम में निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं।

 

BJP की महिला महापौर प्रत्याशी

·         रायपुर से मीनल चौबे- सामान्य

·         बिलासपुर से पूजा विधानी- अपिव

·         दुर्ग से अलका बाघमार- अपिव

·         कोरबा से संजू देवी राजपूत- सामान्य

·         अंबिकापुर से मंजूषा भगत- अजजा

कांग्रेस की महिला महापौर प्रत्याशी

·         रायपुर से दीप्ती प्रमोद दुबे- सामान्य

·         रायगढ़ से जानकी काटजू- अजा

·         कोरबा से उषा तिवारी- सामान्य

·         दुर्ग से प्रेमलता पोषण साहू सामान्य

 

इन नगर निगम में हो रहे चुनाव

छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में आज मतदान हो रहे हैं। इनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर धमतरी, राजनांदगांव, रायगढ़ नगर निगम शामिल हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगर पंचायतों में वोटिंग जारी है। शाम 5 बजे तक मतदान होगा और परिणाम 15 फरवरी को आएंगे।