बैंक मैनेजर को शेयर मार्केट से लाभ कमाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
2023-03-23 06:39 PM
316
रायपुर। मुंबई के एक युवक ने शेयर मार्केट में लाभ कमाने का झांसा इस बार बैंक मैनेजर को दिया। ठग के झांसे में आकर बैंक मैनेजर ने अपने 10 लाख रुपये गंवा दिए। जब बैंक मैनेजर को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ तो वे मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश में पंडरी पुलिस ने आरोपी अक्षय दोडू मोरे को मुम्बई में लोकेट किया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा महाराष्ट्र मुम्बई पहुंची और उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दुर्गा मंदिर दुबे कालोनी मोवा निवासी रविश जान हारूण एचडीएफसी बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि अक्षय दोडू मोरे नामक व्यक्ति ने वर्ष 2021 में फोन पर संपर्क कर बताया गया कि वह शेयर मार्केट में निवेश कर अपने सभी ग्राहकों को मुनाफा करा कर देता है। जिस पर प्रार्थी ने अक्षय पर विश्वास करते हुए अपने तथा अपने रिश्तोदारों से प्राप्त कुल 10,50,000/- रूपये को अलग-अलग किश्तों में अक्षय द्वारा बताए बैंक खाते में जमा कराया।

उक्त रकम के संबंध में प्रार्थी तथा अक्षय दोडू मोरे के मध्य 3 से 4 माह बाद 50 प्रतिशत लाभ में लौटाने के दस्तावेज बनवाये गये थे। किन्तु कुछ समय पश्चात् अक्षय ने उसके पैसे नही लौटाए। प्रार्थी ने अक्षय दोडू मोरे के मोबाईल फोन नम्बर 8451937796 एवं 8591452032 में संपर्क किया। जिस पर मोबाईल फोन बंद बताने लगा। जिससे प्रार्थी अक्षय के निवास स्थान पर जाकर रकम लौटाने के लिए कहा जिस पर अक्षय ने 2-3 महिने में रकम लौटाने की बात कही। लेकिन पैसे नहीं दिए। जिस पर पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।