मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच पर एक दिवसीय व्याख्यान संपन्न
रायपुर। डा. खूबचंद बघेल पीजी कालेज भिलाई-3 में उच्च शिक्षा संचालनालय के निर्देश पर मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मक सो च पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन विगत दिनों संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में पूर्व प्राचार्य एवं मनोचिकित्सक परामर्शदाता डा. जानकी शर्मा उपस्थित रही। कालेज के प्राचार्य डा. अश्विनी महारान ने छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए सकारात्मक सोच के महत्व की जानकारी दी।
मुख्य वक्ता डा. जानकी शर्मा ने मानसिक बीमारियों के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। इस व्याख्यान में छात्र-छात्राओं ने अपनी समस्याओ के बारे में डा. शर्मा से बातचीत की तथा परामर्श के पश्चात उन्हें समस्या को सझमने में सुविधा हुई। छात्र-छात्राओं ने भविष्य में ऐसे कार्यक्रम और करने की बात कहीं।