रायपुर

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया अपना हुनर

रायपुर। नाश्रय नर्सरी स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न प्रकार की फैंसी ड्रेस पहनकर अपना हुनर दिखाया। कुछ बच्चों ने सुपरहीरो की ड्रेस पहनी, जबकि अन्य ने ऐतिहासिक व्यक्तियों और पौराणिक पात्रों की ड्रेस पहनी। 

स्कूल की प्राचार्य वैभवी ऋषिकर ने बच्चों की ड्रेस, उनकी प्रस्तुति, और उनके आत्मविश्वास को देखकर कहा कि यह प्रतियोगिता बच्चों को अपनी रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने का एक मंच प्रदान करती है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं। 
 
शिवाय शर्मा, विवान ध्रुव, आयशा बानो, सविता शर्मा, आनंद चंद्राकर, जीविका शिवा, मोनिश्का मानेसर, पूनम साहू, आयुष शर्मा ,मौलिक मेश्राम आदि नन्हे छात्रों ने अपनी वेशभूषा से लोगों को प्रभावित किया। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य वैभवी ऋषिकर, संचालक विजय ऋषिकर, शिक्षक माया शुक्ला, हेमलता साहनी अंकिता, पलक जैन, दीक्षा जैन,दीपमाला मेश्राम व अन्य वरिष्ठ जन उपस्थित थे।