रायपुर

सफलता के लिए समय प्रबंधन और समर्पण जरूरी : हिमांशु भास्कर

रायपुर। शासकीय के.आर.डी. कालेज नवागढ़ में 24 फरवरी सोमवार को आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ समिति के तत्वाधान में "सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कैसे करें?" पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में नई दिल्ली से आए हुए मुख्य वक्ता श्री हिमांशु भास्कर, भारतीय राजस्व सेवा, वर्ष 2023 बैच के अधिकारी ने कहा कि सफलता के लिए उचित समय प्रबंधन एवं समर्पण जरूरी है।  उन्होंने आगे बताया कि ऊंचे लक्ष्य को छोटे-छोटे लक्ष्यों में बांट कर तैयारी करना चाहिए। अब हिंदी भाषी छात्रों के लिए सिविल सेवा सर्विसेस को उत्तीर्ण करने के लिए बड़ी संख्या में स्टडी मटेरियल उपलब्ध है।
 
विशिष्ट अतिथि आशीष पुरषोत्तम, सहायक फैकल्टी, नेक्स्ट आईएएस, नई परीक्षा ने सिविल सर्विस परीक्षा के संदर्भ में उसके पाठयक्रम से संबंधित दिनचर्या कैसे बनाएं और अमल करें, इस पर अनुभव साझा किए। युवाओं को इस दिशा में आगे बढ़ने टिप्स दिए। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.गिरीश कांत पांडे ने कार्यशाला के महत्व पर सविस्तर जानकारी देते हुए कहा कि इसका अनुकूल परिणाम आएगा। कार्यशाला में छात्र - छात्राओं ने अपनी तैयारी को लेकर प्रश्नोत्तरी के माध्यम से पुख्ता किया। प्रो.निर्मल पुरामे ने आयोजन में भागीदारी निभाने वाले एवं छात्रों को प्रेरित करने वाले अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन प्रो. दुर्गा सोनी एवं श्री मणिशंकर ने किया।
 
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण  डॉ. सुनीला एक्का, प्रो.निर्मल कुमार, श्रीमती हेमा साहू, सीएल बरगाह, डॉ. अमृता पाण्डेय, सुनील कुमार, पुर्णन्द्र देवागन, योगेश्वर, राहुल देवांगन, नर्मदा टण्डन, करण सोनी, अजयकांत नौरंगे, त्रिवेणी, दीप्ति साहू, श्री आशुतोष, सुश्री प्रियका मिरे, एवं श्रीमती अंकिता पाल सहित लगभग 200 छात्र- छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।