सीएम साय जा रहे दिल्ली... PM मोदी और शाह से होगी मुलाकात… मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा फिर तेज
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली जा रहे हैं। उनकी वहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा से मुलाकात होगी। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक विजय हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री पहली बार कई विषयों को लेकर अधिकारिक दौरे पर दिल्ली जा रहे हैं। हालांकि, दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वे दिल्ली पहुंचे थे, लेकिन उस समय उनका कोई और कार्यक्रम नहीं था।
मुख्यमंत्री बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा से भी मिलेंगे। मुख्यमंत्री के इस दिल्ली दौरे में मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा होने की काफी संभावना है। वैसे भी केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री को फ्री हैंड दे चुका है, मगर मंत्रिमंडल विस्तार ऐसा सब्जेक्ट है, जिसे शीर्ष नेतृत्व से चर्चा किए बिना संभप नहीं। जाहिर है, विष्णुदेव कैबिनेट में मंत्रियों के दो पद खाली हैं।