पहली MIC बैठक में हुए कई अहम फैसले.. यहां बनेगा कमर्शियल कांप्लेक्स और इलेक्ट्रॉनिक मार्केट
रायपुर। महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में गुरुवार को एमआईसी की पहली बैठक हुई। इस दौरान शहर में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के मद्देनजर नगर निगम जल्द ही शंकर नगर में भव्य कमर्शियल कांप्लेक्स और डूमरतराई में इलेक्ट्रॉनिक मार्केट बनाने का फैसला लिया है।
एमआईसी की बैठक में इन दोनों योजनाओं को 225.71 करोड़ रुपए के बजट के साथ मंजूरी दी गई। इसके अलावा 167 करोड़ 44 लाख रुपए के बॉन्ड जारी करना भी तय किया गया। शहर के सभी 70 वार्डों में वार्ड एक्शन प्लान बनाने के लिए कंसलटेंट नियुक्त करने की भी मंजूरी दी गई।
महापौर मीनल ने सभी 14 एमआईसी सदस्यों के साथ 2025-26 के बजट पर भी चर्चा की। नगर निगम ने बांड जारी करने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर रही है। एमआईसी में मंजूरी के बाद सामान्य सभा में स्वीकृत होते ही मंजूरी के लिए शासन को जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलते ही निगम के बॉन्ड बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में पंजीबद्ध हो जाएंगे। बांड की रकम का उपयोग नगर निगम दोनों प्रोजेक्ट के लिए किया जाएगा।