रायपुर

होली मिलन में राम रक्षा वस्त्र से सत्कार... खेली फूलों की होली

रायपुर। रंग पंचमी के शुभ अवसर पर सेवा समिति और सामाजिक कल्याण संस्था छत्तीसगढ़ सदस्य द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में सदस्य शामिल हुए। गणेश पूजा से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभी सदस्यों का अध्यक्ष सी नागेश्वर राव ने स्वागत कर राम रक्षा वस्त्र से सत्कार किया। फूलों से होली मिलन समारोह सफल आयोजन किया गया।

रंगों से, संगीत से, नृत्य से, एक दूसरे से मिलन से होली मिलन समारोह बहुत यादगार रूप से संपन्न हुआ। स्वल्पाहार के साथ सदस्य, सी नागेश्वर राव, बी अनीता राव,  एसके ओझा, संजय शर्मा, दुर्ग मित्राजी का मधुर आवाज के आनंद उठाए।  सेवा समिति के तरफ से सभी सदस्य को फ्लावर पॉट स्नेह के भेंट के रूप में दिया गया।  मिरमई सिंह ठाकुर मिस छत्तीसगढ़ इस कार्यक्रम में शामिल हुई , अपना नृत्य गान से सदस्य को उत्साह बढाया।

मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष सी नागेश्वर राव, सचिव बी अनीता राव, के शिव प्रसाद, एम गणेश, सी श्रीलक्ष्मी, बीएस नटराज, रवि भट, एम सुनीता रानी, ऊषा चंद्रिका, डॉ पद्मा गौरी, बी एस पी राव, संजय शर्मा, एसके ओझा, दीपक सिंह, एमएस ठाकुर, श्रीमती गुप्ता, श्रीमती सोनल, पी कृष्ण, रवि भट, श्री श्रीकांत वैष्णव, जी प्रभा, एन स्वाति, रानी सिंहा, चंदा सिंहा, अनुक्षा श्रीवास्तव, श्रीमती सूर्य, श्रीमती एम संतोषी, दुर्गा मित्रा, आदित्य, और अन्य सदस्य भरी संख्या में शामिल हुए।