पहले की रेकी फिर सूने मकान में किया हाथ साफ, पिता-पुत्र सहित तीन पहुंचे सलाखों के पीछे
2023-03-26 12:35 PM
283
रायपुर। शहर के सूने मकानों की रेकी कर चोरी का सिलसिला लगातार जारी है। डीडी नगर पुलिस ने पिता-पुत्र सहित तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे चोरी की वारदात में इस्तेमाल बाइक, हथोड़ी, पेचकश और सोने चांदी के जेवरात जब्त किया है।
डीडी नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डीडीनगर सेक्टर-4 निवासी राकेशधर दीवान ने अपन घर हुई चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत के अनुसार उनके घर के पहले फ्लोर में बेटी और दामाद रहते है। 25 फरवरी को घर में ताला लगाकर परिवार सहित पैतृक गांव जामगांव (एम) गया था। 26 फरवरी को बेटी और दामाद घर पहुंचे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। बेटी ने घर में हुई चोरी की सूचना दी। राकेशधर दीवान घर पहुंचकर देखे तो पता चला कि आलमारी में रखे नकदी नकद और सोने-चांदी के जेवर नहीं थे। जिसके बाद राकेश ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

चोरी की इस घटना की जांच के लिए पुलिस ने घर के आसपास के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी कैमरों को देखा। जांच में पुलिस को पता चला कि हाल ही में जेल से रिहा हुआ एक आरोपी घर के पास कैमरे में नजर आया। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान सत्यम तिवारी कुकुरबेड़ा के रुप में की।
पुलिस ने सत्यम को पकड़कर मामले में पूछताछ की तो पहले वह पुलिस को गुमराह करने लगा। फिर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने दो साथियों के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। सत्यम ने पुलिस को बताया कि तीरथ सिंह एवं रसपाल सिंह के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम दिया था। जिस पर घटना में संलिप्त आरोपी तीरथ सिंह एवं रसपाल सिंह जो रिश्तें में पिता-पुत्र है, की पतासाजी कर पक़डा गया।