माइग्रेन, वर्टिगो, साइटिका, कमरदर्द, घुटना दर्द से हैं परेशान तो यह सुझाव आएंगे आपके काम
2023-03-26 02:53 PM
358
भिलाई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालयद्वारा सेक्टर 7 स्थित पीस ऑडिटोरियम में बड़ौदा से आए विशेषज्ञ डॉक्टर राजू, डॉक्टर श्याम, एवं ब्रह्माकुमार नरेश भाई के सानिध्य में सभी प्रकार के जोड़ों के दर्द का निदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपना सफलतापूर्वक इलाज बिना दवाइयों के निशुल्क करवाया |
दूरदराज क्षेत्रों से सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। जिन्हें सोने की सही विधि, उठने की विधि, तकिया रखने की विधि, करवट लेते समय एवं कोहनी, पेट के बल, पीठ केबल सोने के सही गलत वैज्ञानिक तरीकों के बारे में बताया गया। माइग्रेन, वर्टिगो, साइटिका, कमरदर्द, घुटना दर्द, कंधों का दर्द एवं सभी प्रकार के जोड़ों के दर्द को विशेषज्ञों ने बिना दवाई के सफलतापूर्वक इलाज किया।

बड़ौदा से पहुंचे डॉक्टर श्याम ने बताया कि 2000 डिग्री की आग जलती चिता में भी हमारी अस्थियां पूरी तरीके से नहीं जलती है। लेकिन हमारे घुटने घिस जाते हैं। थोड़े से नियमित एक्सरसाइज से दो महीने में हमारा घिसा हुआ घुटना नया बन जाता है। हमारी हड्डियां प्लास्टर ऑफ पेरिस से नहीं बल्कि स्वतः ही जुड़ती है, प्लास्टर ऑफ पेरिस का लेप उसे स्थिर रखता है, क्योंकि शरीर का अपना नेचुरल प्रोसेस है (हीलिंग) इलाज का। शिविर में पंजों की एक्सरसाइज, गर्दन की एक्सरसाइज, घुटनों की एक्सरसाइज सभी को डेमोंसट्रेशन देकर बताया गया।
डा श्याम ने शिविर में आए लोगों से कहा कि अपनी हड्डियों की मजबूती के लिए एक कटोरे पानी में रोज रात को सोने से पूर्व दो चम्मच तिल के तेल डालकर सेवन करे। जिससे हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती है एवं हमें दर्द से छुटकारा मिलता है ।