रायपुर

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर (छ.ग.)में  महिला अध्ययन एवं स्वास्थ्य केंद्र, शारीरिक शिक्षा निदेशालय एवं शारीरिक शिक्षा अध्ययनशाला, द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।  निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर कार्यक्रम में प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला (कुलपति पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर छग), प्रो.रीता वेणुगोपाल, संचालक महिला अध्ययन केंद्रप्रो.राजीव चौधरी, प्रो.प्रीयमदा श्रीवास्तव, डॉ.अनिक्षा बरोडा, के.बी.राव, उपासना विश्वर्कमा, अनुपम सिंहराहुल कुमार पासवान, मेघा श्रीवास्तव समस्त विभाग के लोग उपस्थित थे

अनुभवी डॉक्टर एस.एस.अग्रवाल और उनकी स्वास्थ्य टीम द्वारा द्वारा स्वास्थ्य जांच किये जिसमें मुख्य परीक्षण किये - वजन, ऊंचाई, रक्तचाप, रक्त शर्करा, हीमोग्लोबिन परीक्षण, Bone Density, बी.एम.आई. का परीक्षण किया गया ।

इन सभी स्वास्थ्य परीक्षण से यहां पता चला अपनी दैनिक दिनचर्या में अपने शरीर के स्वास्थ्य के बारे में कैसे देखभाल कर सकते हैं और उन सभी कर्मियों को कैसे दूर कर सकते हैं इसके बारे में डॉक्टर ने विस्तार से जानकारी दिए । महिला कर्मचारी, शिक्षक  स्वास्थ्य शिविर में भाग लिए यह शिविर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के रूप में रखे है ।