रायपुर

मराठा समाज रायपुर ने आतंकी हमले पर आक्रोश व्यक्त कर अर्पित की श्रद्धांजलि

 रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में धर्म पूछकर मारे गए शहीदों को मराठा समाज रायपुर द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक पर मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को नमन किया गया। इस आतंकी हमले में 28 निर्दोष पर्यटकों की जान गई, जिसमें रायपुर के दिनेश मिरानिया भी शामिल थे।

मराठा समाज के अध्यक्ष लोकेश पवार ने वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बताया की इस प्रकार की जो कायराना हरकत आतंकियों ने की है उसका मुंहतोड़ जवाब हमारे केंद्र सरकार एवं सेना को देना चाहिए इस बार किसी को भी बख्शा नहीं जाना चाहिए। इस बार आर या पार की लड़ाई हो आज पूरा मराठा समाज इस कायराना करतूत का विरोध करने सड़क पर उतरा है एवं अपने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। आज हम अलग अलग जाति पंथ भाषा से जुड़े हुए है लेकिन हम सभी पहले भारतीय है और आज पूरी एकता के साथ अपने भारतवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और रहेंगे।

इस आक्रोश एवं श्रद्धांजलि सभा में मराठा समाज रायपुर के अध्यक्ष लोकेश पवार, संरक्षक नागराजू कापसे, सचिव शरद फरताड़े, उपाध्यक्ष सुमीत ढिगे, संतोष महाडीक, परेश पानबुडे, युवा समाज संरक्षक नीरज इंग्ले, प्रभात डूकरे, महेन्द्र कांगले, अंतू इंदुरकर, हेमंत मोहिते, गणेशा जाधव, संजू शिंदे, हिमांशु इंग्ले,  रितिक राव, पंकज जाधव,  ब्रवीन सोलंके,  विनम्र फरताड़े गोल्डी शिंदे एवं अन्य समाजगण शामिल हुए।