रायपुर

त्रिमूर्ति क्लब के सदस्यों ने पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि

रायपुर। त्रिमूर्ति क्लब सुंदर नगर रायपुर द्वारा 27 अप्रैल को क्लब की आवश्यक बैठक संस्था के अध्यक्ष सीके पांडेय और सचिव केके वर्मा के संयोजन में रखी गई। बैठक में सर्वप्रथम पहलगाम के बैसरन घाटी 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में मारे गए सभी 28 सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा में दिवंगतों की आत्मा की शांति और इस दुख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर संस्था के सचिव सीके पांडेय ने कहा यह आतंकवादियों की कायराना करतूत है। हमें इस बात का पूरा भरोसा है कि पहलगाम आतंकी हमले के जिम्‍मेदार एक- एक दोषियों को सरकार अतिशीघ्र सजा देगी। इस अवसर पर केके वर्मा, गोपाल गुप्ता, सुनील गनौदवाले, श्रीनाथ विश्वकर्मा, एमके गोल्हानी, बीएल चौबे,  अनिल कुमार अवधिया, रमेश कुमार ठाकुर, सत्यनारायण तिवारी और वासुदेव दाते शामिल हुए।