रायपुर

समर कैंप में बच्चों में मोबाइल एडिक्शन से निजात के लिए हो रही काउंसलिंग

रायपुर। आरडीए  कॉलोनी टिकरापारा, रायपुर में विकास परिषद द्वारा संचालित नूतन उच्चतर माध्यमिक स्कूल  में  16 अप्रैल से समर कैंप चल रहा है।  1 मई से 10 मई तक समर कैंप में दूसरे स्कूल के बच्चे भी शामिल हो सकते है। 1-10 मई तक चलने वाला यह कैंप सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक संचालित होगा। स्कूल की प्राचार्या डा ममता पांडे ने बताया कि रायपुर शहर का सबसे लंबा समर कैंप है। कैंप में 30 से अधिक गतिविधियां संचालित होंगी।  गरीब परिवार के बच्चों के लिए एकदम निःशुल्क है। शेष के लिए एकदम न्यूनतम शुल्क लिया जा रहा है ।

प्राचार्य ने आगे बताया कि कैंप में कराते, कंप्यूटर, डांस, मेहंदी, ड्राइंग, गायन, वादन, जरी वर्क, क्रोशिया वर्क, ज्वेलरी, जूट एवं पार्ट वर्क सहित 30 से अधिक गतिविधियों में विशेषज्ञ स्कूली बच्चों को पारंगत करेंगे। कैंप का मुख्य उद्देश्य गर्मी की छुट्टियों में, बच्चों को मनोरंजन के साथ हुनर की कला से जोड़ना है। इसके साथ कैंप में गरीब परिवारों के पेरेंट्स की शराब छुड़ाने की काउंसलिंग और इलाज का प्रावधान किया गया है। साथ ही मोबाइल एडिक्शन जिन बच्चों को है, उनकी भी निःशुल्क काउंसलिंग की जाएगी। प्राचार्य ने यह भी बताया कि कैंप में कैरियर काउंसलिंग का भी प्रावधान किया गया है । जो बच्चे 12वीं के बाद कैरियर चुनने चाहते हैं , उन्हें इसका लाभ मिलेगा।