रायपुर

छत्तीसगढ़ की देशकर एडवरटाइजिंग को मिला दो निऑन अवॉर्ड्स

रायपुर। e4m Neons OOH Awards, एक्सचेंज4 मीडिया द्वारा आयोजित आउट-ऑफ-होम विज्ञापन में रचनात्मकता, रणनीति और प्रभाव के आधार पर सर्वश्रेष्ठ कार्य को सम्मान देने के लिए छत्तीसगढ़ की देशकर एडवरटाइजिंग को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। निऑन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन 8 मई को मुंबई में किया गया। देशकर एडवरटाइजिंग को यह राष्ट्रीय पुरस्कार बेस्ट रीजनल आउटडोर कैंपेन के श्रेणी में मिला है।

देशकर एडवरटाइजिंग का यह दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार है, पूर्व में भी एक राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। राज्य की पहली एडवरटाइजिंग एजेंसी है जिसे दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। बतादें कि  इस पुरस्कार का उद्देश्य OOH विज्ञापन क्षेत्र में रचनात्मकता को बढ़ावा देना और बेहतरीन मार्केटिंग प्रयासों को मान्यता देना है। यह पुरस्कार 8 प्रमुख श्रेणियों में विभाजित है और इस वर्ष, निर्णायक मंडल के अध्यक्ष टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के पुनीत दास थे।