रायपुर

लक्ष्मी नारायण कन्या स्कूल का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट

रायपुर। बोर्ड परीक्षा में राजधानी स्थित लक्ष्मी नारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के बच्चों ने नया कीर्तिमान स्थापित किया।

विद्यालय की प्राचार्य मनीषा गहोई ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में 12वीं वाणिज्य संकाय की छात्रा हर्षिका यादव ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। वहीं विज्ञान संकाय की दिव्या प्रधान ने 85 फीसद और कला संकाय से गीतांजलि पटेल ने 82.8 फीसद अंक प्राप्त किया।

प्राचार्य ने आगे बताया कि इसी तरह 10वीं में तनुश्री साहू ने 94.5 फीसद अंक, सारिका ने 92.5 और माधवी ने 91 फीसद अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढाया है। 90 फीसद से अधिक अंक प्राप्त करने का भी अनेक छात्राओं ने रिकॉर्ड बनाया।