रायपुर के समाजसेवी और गोसेवक रामजीलाल अग्रवाल जी का निधन
रायपुर। राजधानी रायपुर के वरिष्ठ समाजसेवी और गोसेवक रामजीलाल अग्रवाल को 96 वर्ष की आय़ु में निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा रविवार 25 मई को सुबह 10 बजे मौलश्री विहार, रायपुर से मारवाड़ी शमशान घाट के लिए निकलेगी। सामाजिक संस्था महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन दंडवते सहित पूरी कार्यकारिणी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। काले ने कहा कि रामजी अग्रवाल समाजसेवा की बड़ी मिसाल है। जनसेवा के साथ गोसेवा के लिए उन्होंने बड़ा काम किया।
समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक थे। वे सावित्री देवी अग्रवाल, गोपालकृष्ण अग्रवाल, सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, यशवंत अग्रवाल के पिता, विष्णु अग्रवाल के भाई, पूरनलाल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल के चाचा एवं देवेंद्र अग्रवाल, गणेश अग्रवाल के ताऊजी थे।
श्री रामजीलाल अग्रवाल जी की अंतिम यात्रा 25 मई 2025 रविवार को सुबह 10 बजे रामजी वाटिका मौलश्री विहार, वि.आई.पी. रोड, रायपुर से निकलेगी। अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान रायपुर घाट में संपन्न होगा। उनके निधन से राजनीतिक जगत, व्यापारियों और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है।