मार्निग वाक में निकली महिला की चैन स्नेचिंग करने वाला शातिर आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे
2023-03-31 03:20 PM
269
रायपुर। खारुन नदी के किनारे महादेवघाट में मार्निंग वाक पर निकली महिला का चैन स्नेचिंग करने वाले आरोपी को डीडीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी ने महिला से लूटा गया एक नग सोने की चैन और घटना में प्रयुक्त किया गया एक्टिवा वाहन को जब्त कर लिया है।
डीडी नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोकुलधाम रेसीडेंसी महादेवघाट रायपुरा निवासी शांति तंवर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 मार्च को सुबह 7.15 बजे वे अकेले मार्निंग वाक पर निकली थी। वे खारुन नदी पुल से महादेवघाट तिराहा की ओर पैदल जा रही थी। महादेवघाट मेन रोड में महामाया मेडिकल स्टोर्स के पास पहुंची थी कि सामने से स्कूटी सवार दो व्यक्ति आए और इससे पहले कि वो कुछ समझ पाती आरोपियों ने उनके गले की चैन को खींचा और फरार हो गए।
मामले मे पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा। पुलिस ने पहले एक्टिवा वाहन के संबंध में जानकारी एकत्र की। पुलिस ने हाल-फिलहाल जेल से रिहा हुए आरोपियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई। जिसके बाद पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान बोरियाखुर्द निवासी शेख अख्तर के रुप मे की। पुलिस ने शेख अख्तर को पकडा और कड़ाई से मामले मे पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर चैन लूटा था।