बंद हो जायेगा राशन मिलना:…बस सात दिन का बचा है वक्त, ये काम अगर नहीं कराया, तो राशन मिलना बंद
रायपुर।…बस सात दिन और बचे हैं… अगर राशन कार्ड का केवाईसी नहीं कराया, तो मुश्किल में पड़ जायेंगे।सरकार इस बार केवाईसी को लेकर काफी सख्त है। लिहाजा 30 जून तक आखिरी मियाद रखी गयी है। अगर आपने अब तक राशन कार्ड का e-KYC नहीं कराया है, तो अब समय बहुत कम बचा है। राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि 30 जून 2025 के बाद बिना e-KYC वाले हितग्राहियों को राशन वितरण नहीं किया जाएगा। इस दिशा में प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है।
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के निर्देशानुसार “एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड” योजना के तहत अब सभी लाभार्थियों को आधार प्रमाणीकरण (e-KYC) के माध्यम से ही खाद्यान्न दिया जाएगा।