तात्यापारा हनुमान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बने संदीप
हनुमान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के पद पर चुने गए संदीप राजिमवाले ने बताया कि अध्यक्ष के साथ कार्यकारिणी सदस्यों का चयन भी किया गया। जिसमें सुधीर मिश्रा, अनिल गनौदवाले, दीपक किरवई, चंद्रकांत मोहदीवाले, नमिता शेष, रिया खानखोजे शामिल है। नई कार्यकारिणी मंदिर समिति के भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर आयोजन की तैयारी में जुटेगी।