रायपुर एसएसपी ने 15 एसआई और 62 ASI का किया ट्रांसफर
रायपुर। राजधानी रायपुर के पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने 77 पुलिस अधिकारियों के तबादला किया हैं। जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। इस लिस्ट में 15 सब इंस्पेक्टर (SI) और 62 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) के नाम शामिल हैं। पिछले कई सालों से एक ही थाने में जमे हुए कई अफसरों का तबादला किया हैं। वहीं आदेश में स्पष्ट किया गया है कि फील्ड में तैनात अधिकारियों के बीच पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी था।
जारी आदेश के अनुसार जितेंद्र दुबे को थाना सिविल लाइन से सिलयारी चौकी, राजेंद्र कंवर को एसीसीयू से पु.स. केंद्र सिलतरा, बालेश्वर लहरे को सिलतरा से टिकरापारा, जितेंद्र डहरिया को सिलयारी चौकी से राखी, ढालुदास मानिकपुरी को राजेंद्र नगर से मौदहापारा, पीयूष बघेल को रक्षित आरक्षी केंद्र से थाना आरंग, धीरेंद्र बंजारे को टिकरापारा से रक्षित आरक्षी केंद्र, आदोराम साहू महिला थाना से गोलबाजार, चित्ररेखा साहू रक्षित आरक्षी केंद्र से सिविल लाइन, अनिल कुमार साहू थाना गंज से यातायात, लखन लाल साहू विधानसभा से खरोरा, काशीनाथ मंडावी मौदहापारा से गंज, सुशील वर्मा विधानसभा से धरसीवां, दाऊराम देशलहरे गंज से यातायात और पुनीराम साहू को गंज से तिल्दा भेजा गया है।
