तात्यापारा में हनुमान जन्मोत्सव पर श्री 'हनुमान कथा' पर प्रवचन और आरती 3 अप्रैल से
2023-04-03 03:42 PM
379
रायपुर। तात्यापारा स्थित श्रीहनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्रकांत मोहदीवाले ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक स्वामी निरंजनानंद (वेद मूर्त धनंजय शास्त्री वैद्य) द्वा श्री हनुमान कथा का प्रवचन किया जाएगा। कथा प्रवचन प्रतिदिन शाम पांच बजे होगा।
चंद्रकांत मोहदीवाले ने बताया कि 6 अप्रैल को सुबह 5.30 बजे भजन, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर समिति ने सभी भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में प्रवचन में शामिल होने की अपील की है। हनुमान जन्मोत्सव पर श्री हनुमान की महाआरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।